![]() |
| Top 10 Freedom Fighters Of India |
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- भगत सिंह
- लाल बहादुर शास्त्री
- सुभाष चंद्र बोस
- बाल गंगाधर तिलक
- रानी लक्ष्मीबाई
- लाला लाजपत राय
- मंगल पाण्डेय
- डॉ बी आर अम्बेडकर
- चंद्रशेखर आजाद
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1874 में नडियाद , गुजरात में हुवा था। वे सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने जीवन काल में भारत की आजादी में बहुत बड़ा सहयोग दिया है। उनकी मृत्यु 15 दिसम्बर 1950 में बॉम्बे में हो गई थी।
2.भगत सिंह - Bhagat Singh
भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 में लायलपुर, पंजाब में हुवा था। वे भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। पहले लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलन्दी प्रदान की। इन्होंने असेम्बली में बम फेंककर भी भागने से मना कर दिया। जिसके फलस्वरूप अंग्रेज सरकार ने इन्हें 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया और उनकी मृत्यु हो गई थी।
3.लाल बहादुर शास्त्री - Lal Bahadur Shastri
लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुवा था। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। वे भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। उनकी मृत्यु 11 जनवरी 1966 में ताशकंद, सोवियत संघ (रशिया) में हो गई थी।
4.सुभाष चंद्र बोस - Subhas Chandra Bose
सुभाष चन्द्र बोस का 23 जनवरी 1897 को कटक , ओडिशा में हुवा था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 में ताइवान में हो गई थी।
Top-10-Instagram-Followers-In-India Read
5.बाल गंगाधर तिलक - Bal Gangadhar Tilak
बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 में रत्नागिरी , महाराष्ट्र में हुवा था। एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। ये भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता हुए; ब्रिटिश औपनिवेशिक प्राधिकारी उन्हें "भारतीय अशान्ति के पिता" कहते थे। उन्हें, "लोकमान्य" का आदरणीय शीर्षक भी प्राप्त हुआ। उनकी मृत्यु 1 अगस्त 1920 में मुंबई , महाराष्ट्र में हो गई थी।
6.रानी लक्ष्मीबाई - Rani of Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 में वाराणसी , उत्तर प्रदेश में हुवा था। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। बताया जाता है कि सिर पर तलवार के वार से शहीद हुई थी लक्ष्मीबाई। उनकी मृत्यु 18 जून 1858 ग्वालियर , मध्य प्रदेश में हो गई थी।
7.लाला लाजपत राय - Lala Lajpat Rai
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 में हुवा था।भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अंत में 17 नवम्बर 1928 को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी
8.मंगल पाण्डेय - Mangal Pandey
मंगल पाण्डेय का जन्म बलिया में हुवा था। वे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुँह से काटने से मना कर दिया था,फलस्वरूप उन्हे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई।
9.डॉ बी आर अम्बेडकर - Bhimrao Ramji Ambedkar
भीमराव रामजी आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महू, मध्य प्रदेश में हुवा था। डॉ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उनकी मृत्यु 6 दिसम्बर 1956 नयी दिल्ली में हो गई थी।
10.चंद्रशेखर आजाद - Chandrashekhar Azad
चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर में हुवा था। वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये। इस संस्था के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में पहले 9 अगस्त 1924 को काकोरी काण्ड किया और फरार हो गये। इसके पश्चात् 1927 में 'बिस्मिल' के साथ 4 प्रमुख साथियों के बलिदान के बाद उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रान्तिकारी पार्टियों को मिलाकर एक करते हुए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया तथा भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया एवं दिल्ली पहुँच कर असेम्बली बम काण्ड को अंजाम दिया। और उनकी मृत्यु 27 फ़रवरी 1931 को प्रयागराज , उत्तर प्रदेश में हो गई थी।